CG: मुंशी ने मालिक के खाते से किया करोड़ों का लेनदेन… फिर हुआ फरार, रेत ठेकेदार ने थाने में लिखवाई FIR; जांच में जुटी पुलिस

            जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रेत ठेकेदार के मुंशी ने ठेकेदार के बैंक खाते से लगभग 1 करोड़ 12 लाख रुपए का लेनदेन कर दिया है। हालांकि, इस बात की जानकारी ठेकेदार को नहीं थी। लेकिन जब ठेकेदार को किसी तरह से पता चला तो उसने बैंक खाता बंद करवा दिया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मुंशी फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के रेत ठेकेदार का नाम प्रभाकर श्रीवास्तव है। इसने पुलिस थामे में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि, कुछ महीने पहले केशलूर का रहने वाला युवक गोलू सेठिया इसके पास आया था। बेरोजगार हूं, काम चाहिए कहा। जिसके बाद गोलू को मुंशी के काम पर रख लिया था। करीब 10 से 15 दिन अपने साथ रखकर एक-एक काम सिखाया। फिर उसे अपना पंजाब नेशनल बैंक का खाता, ATM पिन समेत सारी जानकारी दे दी थी।

            शक हुआ तो बंद करवाया खाता

            जिससे वो सारा काम संभाल सके। फिर प्रभाकर किसी काम से जांजगीर चले गया। जब उसने फोन कर अपने मुंशी गोलू से काम के सिलसिले में बात करनी चाही तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बार-बार उसे कॉल किया गया जिसका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद प्रभाकर को शक हुआ और उसने बैंक प्रबंधन से बात कर अपने खाते की एक महीने की स्टेटमेंट निकाली।

            सिटी कोतवाली में मामला हुआ दर्ज

            जिसमें पता चला कि 25 नवंबर से 27 नवंबर के बीच उसके खाते से 1 करोड़, 12 लाख रुपए से ज्यादा का लेन देन हुआ है। किस खाते में हुआ है इसकी जांच चल रही है। जिसके बाद खाते को तुरंत बंद करवा दिया गया। प्रभाकर श्रीवास्तव ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सिटी कोतवाली में फ्रॉड का केस दर्द किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंशी गोलू सेठिया फरार बताया जा रहा है।


                          Hot this week

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          Raipur : रायपुर में आज मनेगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

                          प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त में छत्तीसगढ़...

                          Related Articles

                          Popular Categories