Chhattisgarh : सहकर्मी महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी; आरोपी राजमिस्त्री गिरफ्तार

              सरगुजा: जिले के गांधीनगर थानाक्षेत्र में मजदूर महिला से साथ काम करने वाले राजमिस्त्री ने रेप किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पैसे लेने के बहाने महिला को साथ ले जाकर फिर से उसके साथ रेप किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              जानकारी के मुताबिक, गोधनपुर चर्च के सामने निर्माणाधीन भवन में पीड़िता बतौर मजूदर काम करने के लिए 14 मार्च को गई थी। वह करीब दो बजे दोपहर में बाथरूम के लिए मैदान की झाड़ी की ओर गई तो पीछे से साथ काम करने वाला राजमिस्त्री भी पहुंच गया। उसने महिला के साथ रेप किया और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। सहमी पीड़िता ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

              गांधीनगर पुलिस ने की कार्रवाई

              गांधीनगर पुलिस ने की कार्रवाई

              दुबारा बुलाकर किया रेप

              पीड़िता आरोपी का नाम भी नहीं जानती है। उसका मोबाइल नंबर पीड़िता के पास था। आरोपी राजमिस्त्री ने 27 मार्च 2024 को पीड़िता को फोन किया और एसबीआई बैंक के पास से उसे ऑटो में बैठाकर बकाया पैसा दिलाने के नाम पर साथ ले गया। उसे अजिरमा ले जाकर आरोपी ने फिर से उसके साथ रेप किया। घटना की रिपोर्ट 30 मार्च को गांधीनगर थाने में पीड़िता ने दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376(2)(एन), 506 का अपराध दर्ज किया।

              आरोपी गिरफ्तार
              पुलिस ने पीड़िता द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर से आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने आरोपी श्यामलाल रवि (40) निवासी कल्याणपुर, थाना जयनगर, सूरजपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेती में तकनीक का उपयोगः किसानों ने ड्रोन से खरपतवार

                              नाशक का छिड़काव कर 40 हेक्टेयर में बचाया समय और...

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              KORBA : कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

                              एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा...

                              रायपुर : सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद साथी

                              स्वाति आदित्य को समयबद्ध तरीके से मिला आय, जाति...

                              Related Articles

                              Popular Categories