KORBA: वाशिंग मशीन में करप्टेड जाते हैं, उधर से निष्कलंक होकर निकलते हैं – ज्योत्सना

            • जब जरूरत थी तब कहां थीं सरोज पाण्डेय, जनता का 12 करोड़ कहां छिपा कर रखा था…?

            कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने सघन जनसंपर्क व दौरे की कड़ी में वार्डों में पहुंचकर कांग्रेस की सरकार कोरबा व केन्द्र में बनाने का आह्वान किया। सांसद ने नगर पालिक निगम के वार्ड 4 देवांगनपारा, एमपी नगर सहित दीपका आदि क्षेत्रों में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सांसद ने भाजपा प्रत्याशी द्वारा लगातार किए जा रहे व्यक्तिगत हमले पर कहा कि यहां जो आई हैं वो पहले कहां थीं, उनका अता है न पता। पहले वे अपना पता बताएं।

            मुझे कोसने के अलावा और कर क्या रहीं हैं, कोरोना के समय ये कहां थी जब जनता को जरूरत थी। अभी आकर 12 करोड़ रुपए दे दिया तो बताये ये रुपए इतने दिनों तक क्यों और कहां किसके लिए छिपा कर रखी थीं। मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगातीं है लेकिन जो भ्रष्टों की सरकार बनाकर रखें है, एक तरफ वाशिंग मशीन में करप्टेड जाते हैं और उधर से निष्कलंक होकर निकलते हैं। उन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है ये जनता जानती है और मुझ पर आरोप साबित करके दिखाएं।

            सांसद ने कहा कि जो इंसान एक महिला की इज्जत नहीं करता वह देश की महिलाओं की क्या इज्जत करेगा, इसलिए महिलाओं को अपने सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस को चुनना है। कांग्रेस की सरकार में 20 करोड़ जनता गरीब थी और इन्होंने 10 साल में 80 करोड़ गरीब बना दिए तो विकास कहां है। ऐसी 10 साल की सरकार को अब बदलना है। उन्होंने कहा कि अत्याचार और तानाशाही  खत्म करने के लिए कांग्रेस को चुनना है वरना 400 पार का नारा बताता है कि इनकी नीयत खराब हो चुकी है और लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। सांसद ने कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी के तहत दिए जाने वाले लाभ की जानकारी उपस्थित लोगों को दी और कांग्रेस को कोरबा से लेकर दिल्ली तक आशीर्वाद देने का आग्रह किया। सांसद ने दीपका में ब्लाक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, उषा तिवारी, तनवीर अहमद, गोपाल ऋषिकर भारती, घासीराम अनंत, सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          Related Articles

                          Popular Categories