CG: रायपुर से शातिर ठग गिरफ्तार.. डिलीवरी बॉय बनकर खाली डिब्बा देकर वसूलता था पैसे, 30-35 लोगों से की ठगी

            रायपुर: पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रायपुर और दुर्ग में कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। आरोपी पहले लोगों को डॉक्टर बनकर फोन कर एक पार्सल भेजने की बात करता। फिर खुद ही उनके पास डिलीवरी बॉय बनकर पार्सल के बदले रुपये लेने पहुंच जाता था। बदमाश ठगी की बड़ी रकम के चक्कर मे पुलिस की रडार में न आ जाये। इस डर से व्यक्ति से केवल 2 हजार रुपये तक की ठगी करता था। लेकिन FIR दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन चालू कर दी।

            दरअसल प्रीत आहूजा ने देवेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 31 अक्टूबर 2022 को उसके देवेंद्र नगर स्थित दुकान में एक फोन आया। जिसमें सामने वाले ने अपना नाम डॉ राजेन्द्र वर्मा बताया। कहा कि वह उसके शॉप के पास यशोदा अस्पताल में डॉक्टर है। आपके दुकान में एक पार्सल आने वाला है जिसमें मरीज की जरूरी दवाई है। जिसे आपके शॉप के फ्रिज में रखना है। वरना दवाई खराब हो जायेगी। इसके आगे ठग ने कहा कि सैय्यद आशिफ अली नाम का डिलीवरी बॉय आपको दवाई का पार्सल देने आयेगा। उसे 2 हजार रुपये देकर दवाई रख लें। शाम को वह खुद आकर पैसे रिटर्न देकर पार्सल ले जायेगा।

            इध प्रीत ने उस पर भरोसा कर लिया और सैयद नाम के डिलीवरी ब्वॉय के आते ही उसे पैसे देकर पार्सल रख लिया। लेकिन उस पार्सल को लेने कोई नहीं आया तब उसे अपने साथ फ्रॉड होने का एहसास हुआ। इसी तरह कई अन्य लोगों से साथ भी ठगी हुई थी।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक...

                          Raipur : रायपुर में आज मनेगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

                          प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त में छत्तीसगढ़...

                          Related Articles

                          Popular Categories