दो घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान… मकान मालिक बैलों को बचाने में गंभीर रूप से झुलसा, एक बैल की भी मौके पर मौत

              बलौदाबाजार: जिले के ग्राम गितकेरा में एक कच्चे मकान में आग लगने से एक व्यक्ति और 2 बैल बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलस गए घर के मालिक देवचरण वर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम गितकेरा में बुधवार को घर के सभी लोग घर में सो रहे थे, तभी एक कच्चे मकान में अचानक आ लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को उसे बुझाने का मौका नहीं मिला। घर के लोग जान बचाकर बाहर भागे। इधर आग से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

              आग से कोठार में रखा पैरावट भी झुलसा, एक बैल की भी मौत।

              आग से कोठार में रखा पैरावट भी झुलसा, एक बैल की भी मौत।

              बैलों को बचाने में खुद भी झुलसा घर मालिक

              इधर जिस घर में आग लगी, उससे जुड़े दूसरे कोठार में दो बैल बंधे हुए थे। वहां उनके खाने के लिए चारा रखा हुआ था। पैरावट भी उसी कोठार में रखा था। आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। बैलों को बचाने के लिए मकान मालिक देवचरण वर्मा कोठार में आए, लेकिन बैलों की रस्सी खोलते समय खुद भी बुरी तरह से झुलस गए। वहीं एक बैल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे देवचरण वर्मा को इलाज के लिए पलारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा बैल भी बुरी तरह से झुलस गया है, जिसका इलाज चल रहा है।

              आग बुझाने की कोशिश करत दमकलकर्मी और स्थानीय लोग।

              आग बुझाने की कोशिश करत दमकलकर्मी और स्थानीय लोग।

              बता दें कि आग बीच बस्ती में लगी, जहां आसपास खपरैल वाले कच्चे घर हैं। आग एक घर से दूसरे घर तक जा फैली। दूसरे घर का सामान भी जलकर खाक हो गया है। लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि घर में सिलेंडर भी रखा हुआ है। जिस पर दमकलकर्मियों ने लोगों को घटनास्थल से दूर कर दिया। इसके बाद सबसे पहले किचन में पानी की बौछार डाली गई। इससे सिलेंडर फटने से बच गया। इसके बाद दोनों घर की आग बुझाई गई।

              दो घरों में लगी आग से लाखों का नुकसान।

              दो घरों में लगी आग से लाखों का नुकसान।

              जिस दूसरे घर में आग लगी, उसके मालिक गोविंद वर्मा ने बताया कि उनका आधा घर जलकर खाक हो गया है। उन्होंने कहा कि घर का सामान जल जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पीड़ित देवचरण वर्मा ने बताया कि उनका भी 5 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके एक बैल की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है। इसके अलावा घर में रखा राशन, कपड़ा, धान और बाकी सामान सब जल चुका है।

              बैलों को बचाने में मकान मालिक देवचरण वर्मा गंभीर रूप से झुलस गया।

              बैलों को बचाने में मकान मालिक देवचरण वर्मा गंभीर रूप से झुलस गया।

              फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

              आग लगने की घटना पर दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित देवचरण वर्मा ने बताया कि उनके घर में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला। वहीं पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही घटना की वजह का पता चल सकेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

                              पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर मिले यह सुनिश्चित...

                              रायपुर : अबूझमाड़ की वादियों में गूँज रही किलकारियाँ

                              नारायणपुर जिले  में उम्मीद का संबल बनी 'मातृ वंदना'...

                              Related Articles

                              Popular Categories