बहन के सामने भाई ने की जीजा की हत्या… पुरानी रंजिश में चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपी साला गिरफ्तार

        बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में एक युवक ने अपने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी साले दिनेश्वर ऊर्फ दीनू नवरंगे (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी विवाद में उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में रहने वाली सुनीता डहरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून को रात में खाना खाकर वो अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। उसका पति जवाहर डहरिया (37 वर्ष) घर नहीं लौटा था। रात करीब 12 बजे उसका भाई दिनेश्वर नवरंगे उर्फ दीनू घर आया और मेरे पति जवाहर के बारे में कहा कि तुम्हारा पति कहां है, उसे मैं जान से मार दूंगा। पीड़िता ने कहा कि उस समय उसने अपने भाई को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका भाई भी उसी मोहल्ले में रहता है।

        जवाहर डहरिया की जान उसके ही साले ने ले ली।

        जवाहर डहरिया की जान उसके ही साले ने ले ली।

        पीड़िता ने बताया कि थोड़ी देर के बाद उसका पति भी घर वापस आ गया। वो सोने की तैयारी कर ही रहा था कि उसका भाई दिनेश्वर भी आ पहुंचा और पति जवाहर को ये कहते हुए कि ‘आज तुझे जान से मार दूंगा’ उसके पेट, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर वो फरार हो गया। जवाहर लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसकी बहन ने अपने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दिनेश्वर ने कई वार कर दिए थे।

        शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

        शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

        सुनीता ने बताया कि अपने देवर और अन्य लोगों की मदद से वो पति को भाटापारा के शासकीय अस्पताल लेकर आई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय पहने हुए कपड़े को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

        पुलिस ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में हुई है। जीजा-साले के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस ने कहा कि हत्या के कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                KORBA : बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

                द भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                Related Articles

                Popular Categories