KORBA: एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित तीरंदाजी प्रतिभा खोज शिविर…

        कोरबा (BCC NEWS 24): एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा प्रतिभा खोज शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कोरबा जिले के चार अलग-अलग क्षेत्रों देवपहरी, सतरेंगा, अजगरबहार और सोनपुरी में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया गया।

        इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के लगभग 200 लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया और इस प्राचीन खेल में अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। तीरंदाजी शिविर के दौरान राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी श्री भरत यादव ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया तथा खेल की बारीकियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

        दिनांक 10.08.2023 को शिविर के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किये गये। इस समापन समारोह में एनटीपीसी कोरबा के सीएसआर अधिकारी, स्कूल के शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं के कौशल और प्रतिभा को विकसित करना और प्रतिभा खोज शिविर के माध्यम से कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत प्रतिभाशाली उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सशक्त बनाना है। 



                Hot this week

                रायपुर : एशियन गेम्स में नीरू का स्वर्णिम निशाना, पदार्पण में ही रचा इतिहास

                महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को दिलाया स्वर्ण...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा

                1 से 3 नवम्बर तक आयोजित होगा राज्योत्सव, तैयारियों...

                KORBA : सेवा की कहानी : जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

                मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री,...

                Related Articles

                Popular Categories