CG: SDM ऑफिस में युवक ने खाया जहर… नशे की हालत में पहुंचा था पेशी के लिए, इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

              गरियाबंद: जिले के SDM ऑफिस में एक युवक ने पेशी के दौरान जहर खा लिया। जैसे ही जिला प्रशासन को इसकी खबर लगी, वहां हड़कंप मच गया। युवक को तुरंत तलाश किया गया, तो वो तिरंगा चौक के पास मिला। यहां से पुलिस तुरंत युवक को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, युवक मंगतू टंडन पांडुका थाना क्षेत्र के पंडरीतराई का रहने वाला है। वो 24 जुलाई को कोर्ट में पेशी के दौरान हुड़दंग कर रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर जज ने उसके ऊपर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में उसे CGM कोर्ट में 24 जुलाई को पेश किया गया था। यहीं उसने नशे की हालत में हंगामा किया था।

              गरियाबंद जिले के SDM ऑफिस में एक युवक ने पेशी के दौरान जहर खा लिया, उसका इलाज जारी है।

              गरियाबंद जिले के SDM ऑफिस में एक युवक ने पेशी के दौरान जहर खा लिया, उसका इलाज जारी है।

              इसी मामले में पेशी के लिए युवक शुक्रवार को SDM कार्यालय आया था। जिस वक्त युवक यहां पहुंचा, वो नशे की हालत में था। यहां आकर उसने जहर खा लिया। इसके बाद वो वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तिरंगा चौक के पास से पकड़ा और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

              युवक को तिरंगा चौक से पकड़ा गया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              युवक को तिरंगा चौक से पकड़ा गया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              डॉक्टर ने बताया कि युवक ने जहर खाया है। उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम भूपेंद्र साहू, थाना प्रभारी राकेश मिश्रा और दूसरे अधिकारीगण भी जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीएम भूपेंद्र साहू ने कहा कि अभी घटना के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया जा सकता, जब तक युवक का बयान नहीं ले लिया जाता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              अंधाधुंध रासायनिक खाद से बढ़ रहा कैंसर का खतरासारंगढ़-बिलाईगढ़...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

                              जांजगीर-चांपा जिले के 1.20 लाख से अधिक किसानों के...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : पंडरवाही में बहने लगी विकास की धारा

                              जल जीवन मिशन ने घर-घर पहुंचा नल से जलरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories