कोरबा: धू-धू कर जल गई बाइक… ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस और लोगों ने पाया आग पर काबू, शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका

        KORBA: कोरबा शहर के पावर हाउस रोड पर सुनालिया ज्वेलर्स के सामने खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो वहां से गुजरे बिजली के तारों में भी आग लग सकती थी। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग फाटक मोड़ पर सुनालिया ज्वेलर्स है। यहां सोमवार को एक बाइक में भीषण आग लग गई, जिससे गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से बाइक सवार ने अपनी जान बचाई। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

        कोरबा शहर के पावर हाउस रोड पर सुनालिया ज्वेलर्स के सामने खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई।

        कोरबा शहर के पावर हाउस रोड पर सुनालिया ज्वेलर्स के सामने खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई।

        घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि डायल 112 की टीम से उन्हें जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र यादव बांकीमोगरा निवासी युवक सोनालिया ज्वेलर्स के पास किसी काम से आया हुआ था और गाड़ी खड़ी कर सामान खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से उसकी बाइक में आग लगी।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories