ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत… गुस्साए लोगों ने वाहन में लगाई आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

              धमतरी: जिले में बुधवार रात रेत से भरी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। आग से ट्रक धू-धूकर पूरी तरह से जल गई। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, केरेगांव थाना क्षेत्र के छूही-सलोनी मार्ग पर ये सड़क दुर्घटना हुई। बाइक पर सवार होकर छूही का युवक जगन्नाथ ध्रुव (23 वर्ष) सड़क से गुजर रहा था, तभी मगरलोड की ओर से ट्रक क्रमांक- एमएच 37 टी 7711 विपरीत दिशा से आया और ड्राइवर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

              गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग।

              गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग।

              PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू पर केस दर्ज करने की मांग

              हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रेत से भरे ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाया-बुझाया गया, साथ ही फायर ब्रिगेड बुलवाकर ट्रक में लगी आग बुझाई गई। केरेगांव थाना प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि ट्रक की टक्कर से जगन्नाथ नाम के युवक की मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ट्रक में आग लगाई है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              KORBA : आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा...

                              रायपुर : मोर गांव-मोर पानी अभियान बना ग्रामीण विकास का आधार

                              रजखेता में नवा तरिया निर्माण से जल संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories