CG: कंप्यूटर शॉप से 27 लैपटॉप चोरी… मौके से गैस कटर और सिलेंडर बरामद, CCTV कैमरे में वारदात कैद

            रायगढ़: जिले के किरोड़ीमल नगर इलाके के यूनिवर्सल कम्प्यूटर शॉप में चोरों ने दुकान का शटर काटकर 27 लैपटॉप की चोरी कर ली। बुधवार सुबह जब इलाके के लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा, तो फोन करके दुकान संचालक को घटना की जानकारी दी। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

            चोरी की सूचना मिलते ही तुरंत दुकान संचालक मौके पर पहुंचा। उसने तुरंत दुकान खोली, तो अंदर से 27 लैपटॉप गायब मिले। खास बात ये है कि आरोपियों ने चोरी से पहले आसपास के 3-4 घरों के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा दिया था, ताकि उन्हें चोरी करने में आसानी हो।

            रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर इलाके में है यूनिवर्सल कम्प्यूटर शॉप।

            सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात

            हालांकि दुकान में चोरी करते हुए और बाहर निकलते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। दुकान मालिक ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आरोपियों ने चोरी के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया था। आरोपी चोरी के बाद गैस सिलेंडर और कटर वहीं छोड़कर गए हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि चोर पिकअप से ऑक्सीजन और घरेलू गैस सिलेंडर लेकर आए थे। पुलिस मामले में पेशेवर गिरोह के होने की आशंका जता रही है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।


                          Hot this week

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          Related Articles

                          Popular Categories