CG: दुर्ग जिला सहकारी बैंक के सहायक लोकपाल सस्पेंड… बीजेपी के लिए कर रहे थे प्रचार, वॉट्सऐप ग्रुप में स्लोगन वायरल करने पर हुई कार्रवाई

            भिलाई: दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सहायक लोकपाल को सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर के पास शिकायत आई थी कि आचार संहिता के दौरान लोकपाल ने कई वॉट्सऐप ग्रुप में बीजेपी का स्लोगन पोस्ट किया है।

            जानकारी के मुताबिक, दूसरे राजनीतिक दल ने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा से मामले की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक में पदस्थ लोकपाल रोहित कुमार वर्मा ने भाजपा का प्रचार-प्रसार किया है।

            जांच में सही मिली शिकायत

            उसने पार्टी से संबंधित स्लोगन को कई वॉट्सऐप ग्रुप में वायरल किया है। कलेक्टर ने इस मामले की जांच करवाई। जांच में सही पाए जाने पर रोहित वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

            भाजपा से जुड़ा है लेखापाल

            बताया जा रहा है कि लेखापाल रोहित वर्मा भाजपा से जुड़ा हुआ है। उसने इससे पहले भी पार्टी को लेकर काफी राजनीतिक एक्टिविटी की है। इस बार उसने सरकारी ड्यूटी के दौरान आचार संहिता लागू होने के बाद भी भाजपा पार्टी का प्रचार किया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories