CG: कनपटी पर बंदूक टिका लूट की साजिश… ड्राइवर की नौकरी मांगने के बहाने घर के अंदर घुसा था आरोपी, रुपये और गहनों को लूटने की कोशिश; महिला ने रूम में खुद को बंद कर बचाई अपनी जान

              RAIPUR: रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक महिला की कनपटी पर बंदूक रखकर लूटपाट की कोशिश की गई। आरोपी नौकरी मांगने के बहाने घर के अंदर घुसा था, फिर उसने महिला को अकेली पाकर घर में रखे रुपयों और गहनों की लूट की कोशिश की। हालांकि महिला ने चालाकी से अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

              ये पूरी वारदात विप्र कॉलोनी में रहने वाली 60 साल की सुनीता यादव के साथ घटी। उनके पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वो अपने घर पर बेटे और बेटी के साथ रहती हैं। उसे एक ड्राइवर की जरूरत थी।

              आरोपी इसका फायदा उठाया। नौकरी के लिए एक दिन पहले ही बातचीत करने पहुंच गया। महिला ने उसे आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लेकर आने की बात कही थी, लेकिन आरोपी की नीयत में खोट थी और वह लूट की साजिश रच डाली।

              ये पूरा मामला डीडी नगर थाने का है।

              ये पूरा मामला डीडी नगर थाने का है।

              कमर में फंसी बंदूक निकालकर डराया

              बुधवार को आरोपी कागज के साथ दोपहर ढाई बजे के करीब महिला के घर पहुंचा। उसने अपना आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लाए जाने की बात की। इसी बीच आरोपी ने ये भांप लिया कि घर पर कोई नहीं है, तो उसने कमर से बंदूक निकालकर महिला की कनपटी पर टिका दी।

              महिला की चालाकी से बची जान

              आरोपी ने महिला से घर में रखे रुपये और गहने देने की बात कही, फिर वो मेन गेट बंद करने के लिए जैसे ही पीछे मुड़ा। महिला ने उसे फौरन धक्का दे दिया और दौड़कर कमरे के अंदर जाकर खुद को लॉक कर लिया। मोबाइल से 112 की टीम को सूचना दे दी।

              सायरन सुनते ही भागा आरोपी

              लूट की सूचना मिलते ही पास मौजूद पुलिस की गाड़ी मौके पर तेजी से सायरन बजाते हुए पहुंची, जिससे आरोपी को ये भनक लग गई की महिला ने पुलिस को फोन किया है। वो तुरन्त मौके से फरार हो गया।

              थाने में FIR दर्ज कर ली गई

              मामले में डीडी नगर TI ने कहा कि लूट की कोशिश को लेकर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी के सबंध में कुछ जानकारी पुलिस को मिली है। उसकी खोजबीन जारी है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ

                              भगवान श्री राम हम सबके आराध्य, छत्तीसगढ़ सरकार उनके...

                              रायपुर : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 25 मार्च को राशि वितरण कार्यक्रम

                              जिला मुख्यालय में मंत्री दयालदास बघेल होंगे मुख्य अतिथिरायपुर...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव

                              बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्नरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories