CG: स्कूल ले जाते समय ई रिक्शा पलटा… स्वामी आत्मानंद स्कूल के 9 बच्चे घायल, जिला अस्पताल में उपचाराधीन

        दुर्ग: जिला अंतर्गत अंडा थाना क्षेत्र में एक स्कूली ई रिक्शा पलट गया। इससे उसमें सवार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निकुम के 9 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है।

        जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ई रिक्शा चालक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहंदीपार निकुम में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर निकला था। रास्ते में अचानक उसका ई रिक्शा पलट गया। इससे उसमें सवार सभी बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मैजूद लोगों ने तुरंत अंडा पुलिस को सूचना दी और डायल 112 में फोन किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उनका उपचार जारी है।

        घायल बच्चों से जानकारी लेते अंडा थाना प्रभारी

        घायल बच्चों से जानकारी लेते अंडा थाना प्रभारी

        टीआई ने अस्पताल जाकर खुद की पूछताछ

        अंडा थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव खुद मौके पर पहुंचे और बच्चों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से खुद बात की और घटना के बारे जानकारी ली। बच्चों के इलाज के बारे में डॉक्टर से बात की। बच्चों के परिजनों सो ढाहस बंधाया और ठीक होते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाने का दिलासा दिया।

        कई बच्चों को आई गंभीर चोट, अस्पताल में उपचाराधीन

        कई बच्चों को आई गंभीर चोट, अस्पताल में उपचाराधीन

        ये बच्चे हुए घायल
        हर्षित बेलचंदन (13 साल) निवासी तिरगा, कुमारी निधि देशमुख (11 साल) निवासी तिरगा, कु. गुंजन दिल्लीवार (11 साल) निवासी तिरगा, कुं. देवसी बेलचंदन (10 साल) निवासी झोला, कु. अदिति साहू (06 साल) निवासी झोला, भावेश बेलचंदन (09 साल) निवासी तिरगा, तुषार देशमुख (10 साल) निवासी तिरगा, वरुण बेलचंदन (09 साल) निवासी तिरगा और विपुल बेलचंदन (06 साल) निवासी झोला को चोट आई है।

        घायल बच्चों का उपचार करते चिकित्सक

        घायल बच्चों का उपचार करते चिकित्सक

        क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रहा रिक्शा चालक

        इस दुर्घटना में स्कूल संचालक, रिक्शा चालक और पुलिस विभाग की भी लापरवाही सामने आई है। रिक्शा चालक ने क्षमता से अधिक बच्चों को उसमें बैठाकर रखा था। मानक के मुताबिक एक ई रिक्शा में अधिकतम 4 लोग और एक ड्राइवर बैठ सकता है। स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई रिक्शा चालक ने उसमें 10-11 बच्चों को बैठाकर रखा था। यदि उसने क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया होता तो शायद यह घटना नहीं घटती। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

                सेवा, स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति...

                Related Articles

                Popular Categories