CG Murder News: दामाद को ससुर ने कुल्हाड़ी से काट डाला… 11 साल पहले बेटी को भगा ले गया था, हत्या कर कुएं में फेंकी लाश

          बलरामपुर में दामाद को ससुर ने कुल्हाड़ी से काट डाला

          अंबिकापुर: जिले के कुएं में पत्थर से बंधी युवक की लाश मामले में पलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दामाद को ससुर और चाचा ससुर ने मार डाला। हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि ससुर अपने दामाद से नाराज था। 11 साल पहले उसकी बेटी को भगाकर ले गया था। बिना शादी किए ही रख लिया था। ऐसे में दोनों भाइयों ने दामाद को मार डाला।

          कुसमी एसडीओपी इमानुएल लकड़ा ने बताया कि रविवार को ग्राम हर्री के कुएं में एक युवक का शव मिला था। विवेचना में युवक की हत्या की पुष्टि हुई। इसी बीच पुलिस को पता चला की हर्री निवासी फदू तिर्की की बेटी से ग्राम हर्री निवासी लक्ष्मण का प्रेम प्रसंग था। वह बिना विवाह किए ही फदू की बेटी को पत्नी बनाकर 11 साल से साथ रह रहा था। उनके बच्चे भी हैं।

          सास से मारपीट करने पर भड़का ससुर

          ऐसे में वह पत्नी-बच्चों को शंकरगढ़ के बचवार मे किराए के मकान में रखता था। इस मामले को इतना समय गुजर जाने के बाद भी फदु अपने दामाद लक्ष्मण से नाराज रहता था। इसी बीच दामाद ने किसी कारणवश अपनी सास से मारपीट की थी। इससे आग बबूला ससुर ने मार डाला।

          पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

          पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

          आरोपियों ने जुर्म किया कबूल

          पुलिस ने बताया कि संदेह के आधार पर फदु और सुखना को हिरासत में लिया गया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

          अक्सर करता था विवाद, पिटाई भी की थी

          आरोपियों ने बताया कि दामाद लक्ष्मण सास ससुर से अक्सर झगड़ा और मारपीट करने को उतारू रहता था। 23 जनवरी की रात को फदु अपने चचेरे भाई सुखना के साथ खाना बना रहा था। इसी दौरान रात करीब 9.30 बजे लक्ष्मण नशे की हालत में वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर हुए विवाद में वह सुखना से मारपीट करने लगा।

          कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

          इससे नाराज होकर फदु ने पीढ़ा उठाकर लक्ष्मण के सीने में कई बार हमला किया। सुखना ने भी लक्ष्मण के चेहरे पर टांगी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई थी। हत्या करने के बाद दोनों भाइयों ने शव पर बड़ा पत्थर बांधकर कुआं में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories