CG NEWS: हिस्ट्रीशीटर ने मां-बेटी पर किया हमला… गालीगलौज के बाद पड़ोसी की जांघ में मारा चाकू; 3 आरोपी गिरफ्तार

            RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले गालीगलौज की और जब उन्हें मना किया गया, तो उन्होंने घर में मौजूद एक व्यक्ति की जांघ में चाकू मार दिया, जिससे वो बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। पूरी वारदात पुरानी रंजिश में अंजाम दी गई है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

            फिरोजा बानो ने 11 जनवरी को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने बताया कि पड़ोस में दिलकश अली नाम का युवक रहता है। उसके साथ पहले भी कई बार मोहल्ले में लड़ाई-झगड़ा हो चुका है। गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब वह अपने घर के सामने बर्तन मांज रही थी। इस दौरान दिलकश अपने दो दोस्त ताबीज और साहिल के साथ पहुंचा।

            इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

            इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

            तीनों गालियां देने लगे

            तीनों आरोपियों ने घर के सामने आकर पुरानी रंजिश में अश्लील गालीगलौज शुरू कर दी। फिरोजा और उसकी बेटी ने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया, तो उन्होंने महिलाओं पर हमला कर दिया। इस बीच फिरोजा के पति अली हसन झगड़े को शांत कराने पहुंचे, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

            चाकू से जांघ पर किया हमला

            आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से अली हसन पर वार कर दिया। चाकू उसकी दाहिनी जांघ पर आकर लगा। जिससे वो बुरी तरह से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने अली हसन को फौरन अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

            पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

            पूरी घटना की सूचना पुलिस अफसरों को लगते ही एंटी क्राइम, साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाने की टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। मामले में पूछताछ और आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने वारदात में शामिल लोधी पारा पंडरी के रहने वाले दिलकश अली, ताबीज अली और साहिल अली की पहचान की। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

            इस मामले में पुलिस को वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू भी आरोपियों के पास से बरामद हो गया है। फिलहाल इस मामले में सिविल लाइन पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          Related Articles

                          Popular Categories