CG NEWS: घर में अकेली सो रही महिला का मर्डर… कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, दामाद ने दी सूचना; फारेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची पुलिस

              बलरामपुर: जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सेवारी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली सो रही थी। अज्ञात आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर राजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को घटना स्थल पर कुल्हाड़ी मिला है। पुलिस मामले में पुछताछ कर रही है।

              मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सेवारी के बसियाटोंगरी में अनिता केरकेट्टा (55) बीती रात घर में अकेली थी। उसका पति विलियम केरकेट्टा पिछले दो दिनों से बाहर गया हुआ था। महिला बीती रात खाना खाकर सो गई। रात में अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर कुल्हाडी से गला काटकर अनिता केरकेट्टा की हत्या कर दी।

              दामाद ने दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस
              अनिता केरकेट्टा की एक पुत्री है, जिसका विवाह गांव में ही हुआ है। सुबह उसे अनिता केरकेट्टा की हत्या की जानकारी मिली तो उसने राजपुर थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना पर राजपुर थाना प्रभारी रमाकांत साहू की टीम मौके पर पहुंची। टीआई रमाकांत साहू ने कहा कि फिलहाल यह ब्लांइड मर्डर है।

              फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची
              घटना की सूचना पर अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट एसके सिंह की टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। फिलहाल महिला या दंपती से किसी की दुश्मनी एवं अन्य कारणों को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण : सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल

                              कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान:...

                              KORBA : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

                              अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देशशिविर के माध्यम...

                              Related Articles

                              Popular Categories