छत्तीसगढ़ : 24 DSP अफसरों को बस्तर संभाग में मिली पहली पोस्टिंग… प्रोबेशन पीरियड पर बीजापुर, कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा भेजा गया, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संभालेंगे मोर्चा; देखें लिस्ट

              रायपुर। राज्य सरकार ने 24 डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) का तबादला बस्तर संभाग में किया है। प्रोबेशन पीरियड पर काम कर रहे डीएसपी को नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर, कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा में भेजा गया है। राज्य सरकार नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

              उच्च अधिकारियों का कहना है कि युवा अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भेजन से नक्सल ऑपरेशन को समझने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने 2026 तक देश को नक्सल समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। 24 अगस्त को राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक कर काबिल अधिकारियों को नक्सली क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिए थे।

              आठ महीने में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हुआ तेज

              23 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद पिछले आठ महीने में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज हुआ। मुठभेड़ में 147 नक्सली मारे गए हैं। 631 ने आत्मसमर्पण तथा 723 को गिरफ्तार किया गया है, जो कि एक रिकार्ड है। साथ ही इस दौरान नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षा बलों के नए 33 कैंप स्थापित किए गए हैं।

              राज्य में बढ़ते दवाब से नक्सलियों के सीमा से सटे झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जाने की आशंका के मद्देनजर इन राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और मुख्य सचिवों को मानिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

              ये अधिकारी यहां संभालेंगे मोर्चा

              अधिकारी का नाम- नवीन पदस्थापना

              शुभम तिवारी- पुलिए अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़, कांकेर

              सुमित गुप्ता- पुलिए अनुविभागीय अधिकारी काेंटा, सुकमा

              ठाकुर गौरव सिंह- उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) डीआरजी, दंतेवाड़ा

              कुलदीप बंजारे- उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) डीआरजी, नारायणपुर

              विशाल गर्ग- उप पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा, बीजापुर

              दीपक कुमार भगत- पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेनूर, नारायणपुर

              बृजकिशोर यादव- पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कुटरू, बीजापुर

              अमन लखीसरानी- पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, फरसेगढ़, बीजापुर

              आकांक्षा पाण्डेय- उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा, दंतेवाड़ा

              प्रतिभा लहरे- उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा, कांकेर

              रविकांत सहारे- उप पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, सुकमा

              सुसंता लकड़ा- उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्धा अपराध अन्वेषण शाखा, बस्तर

              मोनिका श्याम- उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्धा अपराध अन्वेषण शाखा, सुकमा

              अमृता पैकरा- उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्धा अपराध अन्वेषण शाखा, नारायणपुर

              नवीन कुमार एक्का- पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, भैरमगढ़, बीजापुर

              जितेन्द्र कुम्भकार- उप पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, दंतेवाड़ा

              प्रवीण भारती- पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, भानपुरी, बस्तर

              अविनाश कंवर- उप पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, नारायणपुर

              संगम राम- उप पुलिस अधीक्षक (आपरेशन), जगदलपुर

              शरद कुमार जायसवाल- उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), बीजापुर

              भानूप्रताप चन्द्राकर- उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर्स, सुकमा

              स्निग्धा सलामे- उप पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव

              विंकेश्वरी पिंदे- उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), कांकेर

              चन्द्रहास कटेन्द्र- उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर्स, बीजापुर


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories