Crime News: बेहोशी की हालत में युवती से दुष्कर्म… कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया घटना को अंजाम, फोटो-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी; आरोपी गिरफ्तार

            जांजगीर-चांपा: जिले के सीएसईबी कॉलोनी मड़वा में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने असिस्टेंट इंजीनियर मायाराम उर्फ मयंक ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि मायाराम उर्फ मयंक ध्रुव से पारिवारिक जान पहचान थी। तब से एक दूसरे को जानते है और बीच बीच में फोन पर बातचीत होती थी।

            आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ध्रुव।

            आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ध्रुव।

            एक बार उसने घूमने के लिए बुलाया था। तब नगरदा स्थित झरना में घूमने गए थे। वहां से वापस आते समय रात हो गई, तो मायाराम कहा कि वो अकेले रहता हूं। आज रात मेरे सीएसईबी कॉलोनी के क्वाटर में रुक जाओ। दूसरे दिन चले जाना कहने पर रुक गई।

            रात में खाना नहीं बना था, तो बाहर से कोल्ड ड्रिंक और खाना लेकर आया था। जिसके बाद उसे पीते ही बेहोश हो गई। बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिया था। विरोध करने पर वायरल करने की धमकी दी। वारदात के बाद मुझे घर छोड़कर चला गया।


                          Hot this week

                          रायपुर : संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग द्वारा...

                          अमेरिका: चर्च में प्रेयर के दौरान पादरी पर क्रॉस गिरा, मौत

                          अमेरिका: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार की प्रेयर...

                          Related Articles

                          Popular Categories