जांजगीर-चांपा : दो बाइकों में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, दूसरा बाइक चालक मौके से फरार

              जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम पोड़ीदलहा मुख्य मार्ग में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़त हुई है। हादसे में एक बाइक में सवार पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं, वहीं दूसरा बाइक चालक मौके से फरार है। पुलिस फरार बाइक चलाक की तलाश कर रही है। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार की सुबह करीब 9 बजे के आस-पास की है। घायल श्रवण राठौर (46) ने बताया की बिलासपुर जिले के सीपत के ग्राम कौडिया का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी गंगा बाई के साथ शादी में शामिल होने के लिए खरसिया जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार पति-पत्नी पोड़ीदलहा मार्ग पर पहुंचे थे कि सामने से एक तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।

              दूसरे बाइक चालक ने साथ बैठे बुजुर्ग को घटनास्थल पर छोड़ा

              श्रवण ने बताया कि दूसरी बाइक पर 2 लोग सवार थे। वहीं ठोकर मारने के बाद पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। दूसरा बाइक चालक मौके से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया, मगर उसके साथ बैठे बुजुर्ग को मौके पर ही छोड़ दिया था। पूछने पर बुजुर्ग ​​​​​​ने बताया कि वह पामगढ़ के बोरसी गांव का रहने वाला है। उसने पोड़ी दलहा अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने की बात कही है।

              घायल पति-पत्नी बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर

              हादसे की सूचना मिलने पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल पति श्रावण राठौर और उसकी पत्नी गंगा बाई को इलाज के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां गंगा बाई के सिर, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है वहीं श्रावण राठौर के सिर पर गंभीर चोट है। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories