कोरबा: एमसीएमसी के सहयोग हेतु अधिकारियों की तैनाती…

            कोरबा (BCC NEWS 24): विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के सहयोग हेतु अधिकारियों की तैनाती की गई है। संबंधित अधिकारी एमसीएमसी के नोडल अधिकारी श्री सेवा राम दीवान संयुक्त कलेक्टर कोरबा, सहायक नोडल अधिकारी श्री कमलज्योति जाहिरे के निर्देशन एवं समन्वय में कार्य करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज एक आदेश जारी कर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के सहयोग हेतु अधिकारियों की तैनाती की है। जारी आदेश के अनुसार श्री विनोद सिंह, कार्मिक प्रबंधक एसईसीएल मानिकपुर, सुश्री उष्मा घोष जनसंपर्क अधिकारी एनटीपीसी, सुश्री मानसी चौहान, संवाद प्रमुख बालको, श्री अजीत तिर्की कल्याण अधिकारी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, श्री सुरेश सिंह कंवर कल्याण अधिकारी एचटीपीएस पश्चिम कोरबा, श्री मनोज कुमार रजक जनसंपर्क अधिकारी जिला पंचायत तथा श्री बसंत कुमार जिला समन्वयक की ड्यूटी लगाई गई है।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories