कोरबा: 100 से अधिक लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश…

          कोरबा (BCC NEWS 24): चुनाव के घोषणा के साथ ही कांग्रेस प्रवेश करने वालो का सिलसिला बढ़ने लगा है। कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान के समक्ष अश्विनी पटेल व अशोक पटेल एवं ममता अग्रवाल के नेतृत्व में 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया है। कांग्रेस प्रवेश करने वालों को कांग्रेस का गमछा और टोपी पहना कर स्वागत किया है। कांग्रेस की रीति नीति और शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल के विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश करने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस के योजनाओं और रीति नीति की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करे। सबसे बड़ी बात है कि कांग्रेस प्रवेश करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक हैं।

          कांग्रेस प्रवेश करने वालों में संदीप कुमार, मिर्जा तस्लीम, नन्द किशोर सिंह, संजय यादव, अभिषेक पटेल, अनिल पटेल, राजा सिंह क्षत्री, सुरेन्द्र गुप्ता, अजय पटेल, महेन्द्र कुमार, रघुवीर सिंह, संदीप पटेल, राजा पटेल, गौरव वैष्णव, दीपक वैष्णव, दीपक वैष्णव, योगेश कुमार, राकेश कुमार, प्रशांत पटेल, दीपक कुमार, शुभम वर्मा, महेन्द्र पटेल, अक्षय पटेल, निशा दुबे, प्रशांत यादव, छातीराम, कुलदीप सिंह चंद्रा, आंेकार पटेल, समीर पटेल, चन्द्रधर पटेल सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories