KORBA: अग्निवीर के तहत भारतीय थलसेना में भर्ती

              • 13 फरवरी से 23 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय थलसेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती के लिए पूर्व में अधिसूचना जारी हुई है। जिसके तहत इच्छुक आवेदकों से 13 फरवरी से 23 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकता है।

              जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर थलसेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवेदक की जन्मतिथि 31/10/2024 की स्थिति में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होना अनिवार्य है। आवेदक का 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण होना वांछनीय है। आवेदकों द्वारा अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समेन, सामान्य ड्यूटी महिला पदों हेतु आवेदन किया जा सकता है। भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन अप्रैल एवं मई माह में होने की संभावना है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल

                              केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम...

                              रायपुर : डी.एल.एड मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories