कोरबा: निगम के दिवंगत कर्मचारी को दी गई श्रद्धांजलि…

            • महापौर, सभापति व अधिकारी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौनधारण कर दिवंगत स्व.परस सिंह श्रीनेत्र को दी श्रद्धांजलि

            कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा में समयपाल के पद पर कार्यरत रहे श्री परस सिंह श्रीनेत्र का 15 मार्च को आकस्मिक दुखद निधन हो गया, आज निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार उपायुक्त बी.पी.त्रिवदी, पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता आर.के.माहेश्वरी, एम.एन.सरकार सहित अधिकारी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौनधारण कर दिवंगत आत्मा की शांति व मोक्ष की कामना परमपिता परमेश्वर से की। इस मौके पर निगम के सहायक लेखाधिकारी अशोक देशमुख, प्रकाश निषाद, मनीष दुबे, उत्तम साहू, अरविंद वानखेडे, जी.एस.चंदेल, आनंद दुबे, अरूण मिश्रा, दिवांकात जायसवाल, शांतिलाल सोनी, हेमंत गभेल, अरविंद पाण्डेय, भावेश यादव, गोले  बरेठ, रामेश्वर कंवर, मालती सोनी, तारा भगत, कृष्णा महंत आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


                          Hot this week

                          रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल से शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान

                          गोर्रा की छात्रा तानिया का बना आय प्रमाण पत्र,...

                          Related Articles

                          Popular Categories