KORBA : साली की शादी के बाद से था परेशान, जीजा ने जहर खाकर की आत्महत्या, शराब का करने लगा था सेवन

              KORBA: कोरबा के भैरोताल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि साली की शादी कराने के बाद से ही वो काफी परेशान था। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।

              जानकारी के अनुसार, बलिराम यादव (39 साल) हाल ही में ग्राम मल्दा में अपनी साली की शादी करवाकर वापस लौटा था। इसके बाद से ही वो काफी परेशान चल रहा था। दिन-रात शराब पीने लगा था। इस बीच उसने सोमावार दोपहर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

              साली की शादी के बाद से था परेशान

              मृतक के छोटे भाई ने बताया कि बलिराम का ससुराल जांजगीर-चांपा जिले में हैं। वह साली की शादी के बाद से कुछ परेशान चल रहा था। सोमवार की सुबह वह कहीं से घूमकर घर वापस लौटा तो उल्टी कर रहा था। इस दौरान उसे लगा कि उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है।

              हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत

              इसके बाद तुरंत बलिराम को निजी वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बलिराम ने जहर खाकर सुसाइड क्यों, कैसे और किन परिस्थिति में किया है यह परिजनों के समझ से परे है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

              जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक की परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। बताया गया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था और वापस लौटते समय जहर सेवन कर घर पहुंचा था। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories