कुएं में गिरा भालू… गांव में भालू को देख लोगों ने खदेड़ा, तो दौड़ते-दौड़ते हड़बड़ाहट में कुएं में गिरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

            सूरजपुर: जिले के तेलाईमुड़ा गांव में एक भालू शुक्रवार सुबह कुएं में गिर गया। कुएं में पानी भरा हुआ था, जिससे निकलने की जद्दोजहद भालू करने लगा। लोगों ने वन विभाग को भालू के कुएं में गिरने की सूचना दी। जिसके बाद उसका रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग ने भालू को कुएं से बाहर निकाला।

            जानकारी के मुताबिक, रामानुजनगर के तेलाईमुड़ा गांव में शुक्रवार सुबह भालू को देखकर लोगों ने उसे खदेड़ना शुरू किया। भालू भागते-भागते एक कुएं में जा गिरा। गांववालों ने वहां आकर देखा, तो भालू कुएं से निकलने की कोशिश कर रहा था। भालू के कुएं में गिरने की खबर सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना वन विभाग को दी।

            दौड़ते-दौड़ते कुएं में भालू गिर गया, वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

            दौड़ते-दौड़ते कुएं में भालू गिर गया, वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

            इस बीच ग्रामीणों ने कुएं में भालू के गिरने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इधर वन विभाग के DFO और रेंजर गांव पहुंचे और भालू को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम ने गांववालों को कुएं से दूर कर दिया, ताकि निकलने के बाद भालू किसी पर हमला कर उन्हें घायल न कर दे।

            भालू कुएं से बाहर निकलने के बाद जंगल की ओर भाग गया।

            भालू कुएं से बाहर निकलने के बाद जंगल की ओर भाग गया।

            वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत से भालू को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद कर्मचारियों ने भालू को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। वन विभाग ने पूरे गांव में मुनादी कर गांव वालों से जंगल की तरफ नहीं जाने की अपील की है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories