Friday, February 13, 2026

              डैम में डूबे युवक की 68 घंटे बाद लाश मिली… दोस्त के साथ मछली मारने गया था, आंधी-तूफान के चलते पलटी थी नाव

              RAIGARH: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डैम में डूबे युवक की करीब 68 घंटे बाद लाश मिली है। वो अपने दोस्त के साथ मछली मारने के लिए खम्हार पाकुट डैम में गया हुआ था। दोनों डैम में मछली मार भी रहे थे। इसी दौरान अचानक से मौसम बदल गया। तेज आंधी-तूफान चलने लगा। जिसके बाद नाव पलट गई थी और दोनों डूब रहे थे। हालांकि एक युवक ने तैरकर अपनी जान बचा ली थी। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

              गोताखोर उसके डूबने के बाद से ही तलाश कर रहे थे। मगर रविवार, सोमवार का काफी तलाशने पर उसका शव नहीं मिला था। इस बीच मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे के आस-पास उसका शव डैम में तैरता हुआ मिला है। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

              गोताखोर पिछले 3 दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

              शनिवार की दोपहर हुआ था हादसा

              ग्राम जमाबहार निवासी दो दोस्त संदीप लकड़ा और रोशन मिंज शनिवार की दोपहर मछली मारने खम्हार पाकुट डैम गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया। जिसके चलते उनकी नाव पलट गई। आंधी-तूफान काफी तेज था। इस वजह से संदीप लकड़ा डैम में ही डूब गया। वहीं रोशन मिंज किसी तरह से बांध को पार करके बाहर चला गया।

              संदीप लकड़ा की फाइल फोटो, जिसकी डैम में डूबने से मौत हो गई है।

              संदीप लकड़ा की फाइल फोटो, जिसकी डैम में डूबने से मौत हो गई है।

              रोशन ने गांववालों को दी थी जानकारी

              रोशन ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। मगर तब तक देर हो गई थी। संदीप पानी में डूब चुका था। लोगों ने अपने स्तर पर उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों को भी बुलाया गया था। उन्होंने शनिवार शाम से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। फिर रविवार को भी रेस्क्यू शुरू किया गया। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया है। सोमवार शाम तक भी युवक का पता नहीं चला। अब मंगलवार को उसका शव मिला है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories