जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या… आंगन में सो रहे युवक के गले पर धारदार हथियार से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

              दंतेवाड़ा: जिले में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इलाके के एक युवक की पत्नी आग से झुलस गई थी। पति को संदेह था कि टिकनपाल के सोमडु बारसे ने जादू-टोना किया है। इसी शक के आधार पर उसने सोमडु की हत्या करने आधी रात उसके घर पहुंचा। धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के टिकनपाल गांव के रहने वाले युवक हूंगा बारसे (32) की पत्नी गर्भवती थी। उसे प्रसव पीड़ा हुई तो 29 नवंबर को अपनी पत्नी को किरंदुल के अपोल अस्पताल में भर्ती करवाया था। फिर 1 दिसंबर को डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज कर घर चला गया था उसी रात पत्नी अपने बच्चों के साथ घर के बाहर आलो जलाकर सो रही थी। वही पत्नी किसी तरह आग में झुलस गई। जिसके बाद पति हूंगा ने किसी तरह से आग बुझाई।

              धारदार हथियार से वार कर ली जान

              फिर पत्नी को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया। उसे शक हुआ कि टिकनपाल का ही रहने वाला सोमडु बारसे (45) ने जादू-टोना किया है। जिसकी वजह से पत्नी आग से झुलस गई है। पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद उसने सोमडु को मारने की योजना बनाई। फिर उसी रात उसने अपने घर पर रखे एक धारदार हथियार को लिया और आधी रात ही सोमडु बारसे के घर पहुंच गया। सोमडु अपने घर के बाहर ही सो रहा था।

              वारदात वारदात के बाद फरार हो गया था आरोपी

              अकेला सोता देख हूंगा ने उसे धारदार हथियार से गले पर वार कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद वहां से फरार हो गया था। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। पुलिस को भनक लगी थी कि आरोपी उसी इलाके में ही एक ठिकाने पर मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने 5 दिसंबर को इलाके में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              Related Articles

                              Popular Categories