Monday, February 16, 2026

              CG: पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या… पत्नी की ही साड़ी को कुंडी में बांधकर झूल गया, मौत के पहले खुद को किया बंद

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के महावीर नगर इलाके में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक का बीती रात अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद सुबह उसकी लाश साड़ी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 37 साल का मृतक खुमेंद्र सेन रोजी मजदूरी का काम करता है। वो हर रोज नशा करके परिवार के लोगों के साथ विवाद करता था। सोमवार की देर शाम साढ़े 8 बजे के करीब वो फिर नशा करके घर पहुंचा। नशे की हालत में उसने खाना को लेकर अपनी पत्नी से विवाद किया। जिससे दोनों के बीच बहसबाजी भी हो गई।

              विवाद के बाद मृतक खुमेंद्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। और खाना खाने से मना कर दिया।

              विवाद के बाद मृतक खुमेंद्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। और खाना खाने से मना कर दिया।

              खुद को कमरे में बंद कर लिया, घर वाले दरवाजा खटखटाते रहे

              विवाद के बाद मृतक खुमेंद्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। और खाना खाने से मना कर दिया। जिसके बाद घर वालों ने उसके कमरे के दरवाजे को लगातार खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गयी।

              सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो उन्होंने फिर एक बार कमरे के दरवाजे से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नही आया। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखने पर मृतक अपनी पत्नी की साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी।

              इस मामले को लेकर राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर ने कहा कि युवक आत्महत्या की खबर लगते ही पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजवाया। फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया गया है। घर वालों से भी मामले में पूछताछ की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर: समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              Related Articles

                              Popular Categories