CG: चोरी के गहने बेचने की फिराक में पकड़ाया बदमाश… ट्रेन से सोने की मंगलसूत्र, चेन और झूमका किया था पार, चार लाख का माल बरामद

              बिलासपुर: पुलिस ने बलौदाबाजार के युवक को सोने के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। उसने सोने की मंगलसूत्र, चेन, झूमका सहित अन्य जेवरों को किसी महिला यात्री से पार किया था, जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में निकला था। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

              टीआई बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि होली पर्व के दौरान पुलिस संदेहियों की सघन जांच कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे बदमाशों की धरपकड़ भी की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राम मानिकचौरी में एक युवक सोने की मंगलसूत्र वगैरह रखा है, जिसे बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। खबर मिलते पुलिस गांव पहुंची और घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया।

              आरोपी युवक से बरामद गहने।

              आरोपी युवक से बरामद गहने।

              पहले पुलिस को करता रहा गुमराह
              आरोपी युवक से पुलिस ने गहनों के बारे में पूछताछ की, तब उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। वह तरह-तरह की बहानेबाजी कर जरूरत के लिए गहनों को बेचने की बात कहता रहा। जब जेवरों के बिल की मांग की, तब वह गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने चोरी का राज खोल दिया।

              ट्रेन में महिला यात्री के बैग को किया था पार
              इस दौरान पुलिस ने पूछताछ में उसने बताया कि वह बलौदाबाजार के भैंसापसरा के देवारपारा का रहने वाला जयकिशन देवार (36) पिता संजय देवार है। उसने कुछ दिन पहले ट्रेन में महिला यात्री के बैग को चोरी किया था, जिसमें से उसे मंगलसूत्र, चेन वगैरह मिला। इन गहनों को बेचने के लिए वह मानिकचौरी आया था। पुलिस के अनुसार गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपए है। चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हरिकोटा से लौटे बच्चों ने मुख्यमंत्री को सुनाए अंतरिक्ष विज्ञान के रोमांचक अनुभव

                              सुशासन तिहार शिविर में प्रतिभाओं का सम्मान, राष्ट्रीय खिलाड़ियों...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन (1076) के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

                              ’टोल-फ्री कॉल, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के...

                              रायपुर : शासन की किसान हितैषी योजनाओं से टोमन साहू की संवरी खेती

                              खाद-बीज की सुचारू उपलब्धता से किसानों को राहत, कृषि...

                              Related Articles

                              Popular Categories